लोकल न्यूज़

रुद्रपुर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर होगी भव्य शोभा यात्रा एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम

 

विषयः भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल प्रतिमा अनावरण समारोह

हम सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि ब्राह्मण महा सभा द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा एवं विशाल प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए संस्कृति, आस्था और एकता का परिचायक होगा। भगवान परशुराम, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार माने आते हैं, शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण थे। उन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को धर्म और मर्यादा का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम दिनांक 27 अप्रैल से आरंभ होकर अक्षय तृतीया के दिन दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक अनवरत चलता रहेगा।

 

कार्यक्रम का विवरण निम्न प्रकार है

 

मुख्य कार्यक्रम विवरणः

 

27 अप्रैल 2025 (रविवार):

 

शोभा यात्राः यह शोभायात्रा हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास का प्रतीक होगी।

 

शोभा यात्रा प्रारंभ स्थान एवं समय

 

शाम 4:15 बजे : श्री श्याम मंदिर, गल्ला मंडी से शहर के विभिन्न

मार्गों से होते हुए प्रस्थान करेगी।

समापनः सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर

दीप प्रज्वलनः रात्रि 7:05 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!