लोकल न्यूज़

उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। देखे वीडियो।।

 

 

उत्तराखंड

रिपोर्ट: विक्रांत सिंह चौहान

 

सूबे के मुखिया माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड में आज सभी देश एवं प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं और बधाई दी साथ ही उन्होंने (उत्तराखंड डीआईपीआर) के माध्यम से अपना बधाई संदेश भी दिया।

 

 

प्रिय प्रदेशवासियों,

 

*राम नवमी के इस पावन अवसर की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।*

 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव का यह पुण्य अवसर हमें सत्य, धर्म, करुणा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देता है।

 

आइये, इस शुभ दिन पर हम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राज्य और राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।

 

राम नवमी का यह दिव्य पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लेकर आए, यही मेरी प्रभु श्री राम से प्रार्थना है।

 

*एक बार पुन: आप सभी को राम नवमी की शुभकामनाएँ।*

 

*जय श्री राम !*

 

सादर,

पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!