लोकल न्यूज़
पंतनगर: सेवानिवृत्त अधिकारी का आकस्मिक निधन

पंतनगर। उत्तराखंड बीज और तराई विकास निगम के सेवानिवृत्त अपर मुख्य बीज उत्पादन अधिकारी पीकेएम त्रिपाठी का आकस्मिक निधन. हो गया। स्व. त्रिपाठी विधायक पूर्व राजेश शुक्ला के ससुर हैं। उनके निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, शेर बहादुर सिंह, अनिल यादव, अभिमन्यु चौबे, कमल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, शशिकांत मिश्रा और डीके सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।