रुद्रपुर: धार्मिक यात्रा पर निकले ठुकराल

निकाय चुनाव की तेज होती सरगर्मियों के बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फिलहाल खुद को राजनैत्विक घमासान से अलग करते हुए धार्मिक यात्रा का रूख किया है। ठुकराल राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले हैं। बता दें पूर्व विधायक ठुकराल ने बीते दिनों मुख्यमंत्री के आग्रह पर भाजपा मेयर प्रत्याशी धार्मिक यात्रा पर निकले….
विकास शर्मा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर दिया जिसमें कहा गया कि ठुकराल अभी भाजपा के सदस्य नहीं है लिहाजा वे पार्टी के किसी भी कार्यकम में हिस्सा नहीं लेंगे। जिसके बाद ठुकराल के राजनैतिक भविष्य को लेकर तरह तरह के कयास लगने शुरू हो गये। पत्र जारी होने के बाद ठुकराल भाजपा के किसी कार्यक्रम में तो शामिल नहीं हुए अलबत्ता शहर में कुछ स्थानों पर उन्होंने अपने समर्थकों के साभा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया। अब जहां एक तरफ निकाय चुनाव का प्रचार चरम पर है तो ठुकराल ने एकाएक प्रचार से दूरी बना ली है और वह धार्मिक यात्रा पर निकल गये हैं। ठुकराल ने दूरभाष पर बताया कि वह राजस्थान के श्री सालासर धाम के दर्शन के बाद श्री खाटू श्याम दरबार जायेंगे उसके बाद मेहंदीपुर धाम जाकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेंगे।