राज्य सेक्टर में मिला छ बजट सौ फीसदी खर्च

रुद्रपुर। राज्य सेक्टर में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला प्रशासन ने शत-प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली है। इसमें राजकीय सिंचाई, विकासखंड, सड़क और पुल के लिए सर्वाधिक धनराशि मिली थी। प्रशासन की मॉनिटरिंग का परिणाम रहा कि सभी विभागों ने धनराशि खर्च कर ली।
ऊधमसिंह नगर में वन विभाग को पौधरोपण और पौधों के रखरखाव के लिए राज्य सेक्टर में 62.10 लाख की धनराशि मिली थी। इसमें विभाग की तरफ से शत-प्रतिशत धनराशि खर्च कर ली गई। पशुपालन विभाग को दो करोड़, राजकीय सिंचाई को 6.44 करोड़, नलकूप विभाग को 2.75, मत्स्य पालन को 1.15, सामुदायिक विकास के लिए विकासखंडों को शासन की तरफ से 4.11. करोड़ की राशि दी गई थी।
इसी तरह सड़क और पल को 8.13 करोड़, युवा कल्याण विभाग को 5.6 करोड़, गन्ना विभाग को एक करोड़, संस्कृति विभाग को 1.06 करोड़ का बजट मिला था।
खेलकूद विभाग को 1.43 करोड़, कृषि को 1.92 करोड़, उद्यान 2.44 करोड़, वैकल्पिक ऊर्जा को 2.50 करोड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को नि 2.79 करोड़, माध्यमिक शिक्षा को तीन करोड़ और प्राथमिक शिक्षा को चार करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी। राज्य सेक्टर के तहत कुल 35 विभागों को 74.20 करोड़ की धनराशि