आज नगला नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ श्री गणेश।

नगला/पंतनगर
रिपोर्ट: विक्रांत सिंह
पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी के करकमलों द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन। देखे तस्वीरें।।
नगला। आज नगला नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला एवं नगर पालिका के सभी सात वार्डों के सभासद और नगला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट जी की मौजूदगी में पंडित जी द्वारा पूर्ण विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई।
तत्पश्चात पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी के द्वारा फीता काट कर नगला नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट एवं नगला नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन शुक्ला और सभी सभासदों ने पुष्प गुच्छ एवं प्रभु श्री राम की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का सम्मान किया।
इस मौके पर नगला क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी शामिल हुए।
बताते चलें कि नगला को अवैध घोषित करते हुए इस पर एक PIL लगाई गई थी जिसकी कानूनी लड़ाई पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी और नगला बचाओ समिति ने लड़ी।
सरकार के कई बड़े मंत्रियों को शुक्ला जी नगला लेकर आए और उन्होंने नगला में निवासरत 738 परिवारों के ऊपर उजाड़ने को लेकर लटक रही तलवार को कैसे हटाया जाए इसको लेकर चर्चाएं की।
इस दौरान यहां पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी को भी नगला में आमंत्रित किया और नगला की समस्या से अवगत कराया था जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन देते हुए यह कहा था कि हम नगला को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं देंगे जिसके फल स्वरुप नगला को नगर पालिका के रूप मे मान्यता मिली जो कि पहले ना नगर पंचायत में था ना ग्राम पंचायत में था।
साथ ही अभी हाल ही में हुए नगर निकाय के चुनाव में नगला नगर पालिका से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के भतीजे सचिन शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मैदान में आए और नगला की जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद देते हुए उनको भारी मतों से जिताकर नगला नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर आसीन किया।
आज नगला को अपनी एक नई पहचान मिल चुकी है नगला अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है नगला नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन शुक्ला का कहना है कि हम नगला को उत्तराखंड की नंबर एक नगर पालिका बनाएंगे जिन विकास कार्यों से आज तक नगला क्षेत्र अछूता रहा है वह सारे विकास कार्य नगला में हमारी नगर पालिका करेगी और हम एक आदर्श नगर पालिका के रूप में इस नगला को उत्तराखंड के मानचित्र पर दर्शाने का काम करेंगे।
इस इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला नगला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट वार्ड नंबर 1 से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीर बहादुर मिश्रा, वार्ड नंबर 3 की सभासद नीलम यादव, वार्ड नंबर 4 के सभासद सुनील रोहिल्ला, वार्ड नंबर 5 के सभासद अजय, वार्ड नंबर 6 के सभासद गोपाल जोशी, वार्ड नंबर 7 के सभासद देवेंद्र यादव, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, पंतनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी जी, भाजपा पंतनगर मंडल के पूर्व मंडल मंत्री गंगा सिंह पपोला, समाजसेवी सुरेंद्र यादव, समाजसेवी करम सिंह बिष्ट, समाजसेवी नारायण अरमोली आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।