लोकल न्यूज़

देहरादून में अधिकारियों से मिले नगला नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला,

 

नगर की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत, 

 

नगला/पंतनगर (उधम सिंह नगर)

रिपोर्ट : विक्रांत सिंह

 

 

नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने देहरादून में अधिकारियों से मुलाकात की है।

इस दौरान उन्होंने नगला नगर के विकास के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के बाद नगला नगर पालिका क्षेत्र के विकास को मदद मिलेगी। अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने देहरादून में शहरी विकास निदेशालय के सचिव मनोज झा से मुलाकात कर नगला के विकास को लेकर चर्चा की।

इसके बाद उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हम नगला नगर पालिका के लिए एक नई सोच के साथ बेहतर विकास कार्य कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास कार्य नीतियों का लाभ नगला तक जरूर पहुंचेगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया। सचिन ने शहरी विकास निदेशालय में अपर निदेशक ललित नारायण मिश्र जी से भी भेंट कर उनसे चर्चा की।

अधिकारियों की ओर से विकास कार्यों के लिए उनको प्रशासनिक सहयोग का पूरा भरोसा जताया गया।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!