लोकल न्यूज़

रूद्रपुर के चार मंडल अध्यक्षों के लिए आये करीब 20 दावेदार

 

रूद्रपुर । भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षों की मौजूदगी में की गई रायशुमारी में कबीर मंडल, सरदार भगत सिंह मंडल, सरदार पटेल मंडल और ग्रामीण मंडल के लिए लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पर्यवेक्षक दान सिंह रावत, पूर्वदर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल व विजय भट्ट ने बताया कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने लिए इस बार रूद्रपुर मंडल को चार मंडलों में बांटकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि अब रूद्रपुर मंडल में कबीर मंडल, सरदार भगत सिंह मंडल, सरदार पटेल मंडल और ग्रामीण मंडल के नाम से चार मंडल बनाये गये हैं। जिनके अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। बताया जाता है कि रायशुमारी के दौरान कबीर मंडल से अध्यक्ष पद के लिए धर्म सिंह कोली, राजू श्रीवास्तव, राजकुमार कोली, अनमोल विर्क, चन्द्रपाल कोली व मुकेशपाल सहित करीब आठ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की। जबकि सरदार भगत सिंह मंडल से अक्षय अरोरा, सुनील ठुकराल, संदीप अनेजा व प्रीति धीर सहित करीब चार दावेदारों ने, सरदार पटेल मंडल से धीरेश गुप्ता, राजेश जग्गा व सतपाल गंगवार सहित करीब पांच दावेदारों ने तथा ग्रामीण मंडल से लगभग तीन कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। पर्यवेक्षकों ने सभी दावेदारों से अलग अलग रायशुमारी कर उनसे बातचीत की। कबीर मंडल क्षेत्र में रम्पुरा, पहाड़गंज, फाजलपुर महरौला आदि क्षेत्र शामिल किये गये हैं। वहीं सरदार भगत सिंह मंडल क्षेत्र में बाजार क्षेत्र को शामिल किया गया है। जबकि सरदार पटेल मंडल में आवास विकास, ट्रांजिट कैम्ॅप, जगतपुरा व किच्छा विधान सभा से लगता ट्रांजिट कैम्प का क्षेत्र है जबकि ग्रामीण मंडल में गदरपुर विधान सभा से लगता रूद्रपुर विधान सभा का क्षेत्र शामिल किया गया है। इस बार 35 से 45 वर्ष तक आयु के कार्यकर्ता ही मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकेंगे। इनका चयन आगामी 25 फरवरी तक किया जाना है। पार्टी की नीति के अनुसार मंडल अध्यक्ष बनने के लिए सक्रिय सदस्य होने के साथ ही पार्टी के किसी जिम्मेदार पद पर कार्य किया होना भी आवश्यक है। मंडल अध्यक्षों के बाद 28 फरवरी तक जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। मंडल अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर राजनीति का दौर तेजी से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!