राजनीति

रुद्रपुर: कांग्रेस में ठुकराल की वापसी की संभावना

रुद्रपुर| पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाईनिंग का रास्ता लगभग साफ हो गया है बताया जाता है कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी ठुकराल को पार्टी में लेने के लिए राजी हो गये हैं, जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियां भी ठुकराल का लेने पर राजी है, लेकिन ठुकराल को टिकट देने पर अभी पेंच हुआ है। सूत्रों के मुताबिक ठुकराल जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बता दें की पूर्व विधायक राजकुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट कटने के बाद भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें करीब 27 हजार वोट मिले थे। विधानसभा चुनावे के बाद से ही ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं। इसी माह उनका कांग्रेस में शामिल होना लगभग तय हो चुका था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका एक ऑडियो वायरल होने से उनकी कांग्रेस में ज्वाईनिंग लटक गयी। दरअसल ठुकराल टिकट की शर्त पर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। ठुकराल को टिकट दिये जाने पर कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा सहित कांग्रेस का एक धड़ा राजी नहीं है। जिसके चलते ठुकराल की ज्वाईनिंग अभी तक नहीं हो पायी है। फिलहाल चर्चा है कि ठुकराल कता है। का कांग्रेस में जाने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक ठुकराल को पार्टी मे लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी भी राजी. है। सिर्फ मीना शर्मा और कुछ कांग्रेसी ठुकराल की टिकट की शर्त से नाखुश है। जिसको लेकर पार्टी हाईकमान मंथन कर रहा है। बताया जाता है कि ठुकराल की ज्वाईनिंग पर जल्द ही पार्टी फैसला लेगी।

मीना शर्मा ने दिल्ली में डाला डेरा 

रूद्रपुर। जहां एक और ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने और टिकट हासिल करने के लिए ज़ोर लगा रहे हैं वही मीना शर्मा सहित कांग्रेसियों ने ठुकराल ज्वाईनिंग रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। ठुकराल को रोकने के लिए मीना शर्मा बीती शाम देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिली थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक मोना शर्मा आज दिल्ली पहुंची हैं, वह ठुकराल की ज्वाईनिंग रोकने को लेकर केन्द्रीय नेताओं से बात करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!