राजनीति

रूद्रपुर से मोहन खेड़ा को मिला मेयर का टिकट

कांग्रेस ने नगर नियम रुद्रपुर के लिए निवर्तमान – पार्षद मोहन लाल खेड़ा पर दांव खेला है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की एंट्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम देते हुए पार्टी ने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। खेती और प्रापर्टी के कारोबार से जुड़े मोहन लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। वे टिकट की दौड़ में प्रमुख चेहरा थे।दरअसल कांग्रेस में पूर्व विध श्यक ठुकराल के आने की चर्चाएं काफी समय। से चल रही थी। ठुकराल का कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा एक कथित ऑडियो को लेकर गुखर विरोध कर रही थी। लेकिन एक धड़ा ठुकराल की पैरवी में जुटा था। कांग्रेस जिला प्रभारी रणजीत सिंह रावत के समक्ष गहानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मोहन खेड़ा सहित 11 नेताओं ने दावेदारी की थी। लेकिन कांग्रेस हाईकमान में लंबे चले मंधन के बाद गोहन खेड़ा पर भरोसा जताया। मोहन की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस। की रही है। मोहन ने बताया कि वे एनएसयूआई में सक्रिय रहे थे और 1990 में कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य बने थे। इसके बाद उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई। वे कांग्रेस के साथ ही किसान कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रथग में 68 किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। उनके ताऊ बालीराम खेड़ा कांग्रेस समर्थित रुद्रपुर ‘के पहले ब्लाक प्रमुख रहे। उनके बड़े भाई रामकिशन खेड़ा और भाभी सुनीता खेड़ा कांग्रेस समर्थित ग्राम प्रधान रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। नगर निगम की सीट पार्टी की झोली में डालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!